मेष राशि में मंगल गोचर 2026 क्या संकेत देता है?

मंगल को हिम्मत, ताकत, अनुशासन, पहल, मेहनत, जोश, मुकाबला और तेजी से काम करने का ग्रह माना जाता है। जब मंगल मेष राशि में आता है, तो वह अपनी ही राशि में होता है। इसी वजह से मंगल यहां बहुत मजबूत, सीधा, तेज और नतीजे देने वाला बन जाता है। ऊपर से मंगल का अस्त 2 मई 2026 को खत्म हो रहा है, और उसके बाद यह गोचर शुरू होगा। इसलिए यह गोचर और भी खास बन जाता है।

मेष एक अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वामी खुद मंगल है। यह राशि पहल, बहादुरी, आत्मविश्वास, तेजी और आगे बढ़ने की चाह को दिखाती है। जब मंगल मेष में आता है, तो इंसान ज्यादा एक्टिव, बोल्ड, मुकाबला करने वाला और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार महसूस कर सकता है। कुछ नया शुरू करने, रुका हुआ काम पूरा करने और अपने दम पर खुद को साबित करने की इच्छा बढ़ सकती है।

पाराशरी ज्योतिष के अनुसार, जब मंगल अपनी ही राशि में होता है, तो वह ताकत, हिम्मत, सहनशक्ति और चुनौतियों का सीधा सामना करने की क्षमता देता है। यह गोचर लीडरशिप, इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, खेल, सर्जरी, निर्माण, मशीनरी, प्रशासन और मुकाबले वाले कामों में अच्छे फल दे सकता है।

यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में हिम्मत, तेज फैसले और अपने दम पर आगे बढ़ने की जरूरत होती है। लेकिन क्योंकि यहां मंगल बहुत ताकतवर हो जाता है, इसलिए गुस्सा, बेचैनी, जिद, बहस, अहंकार और बिना सोचे फैसले लेने की आदत भी बढ़ सकती है।

अगर इस ऊर्जा को सही दिशा में न लगाया जाए, तो रिश्तों, परिवार और कामकाज में तनाव आ सकता है। इसलिए इस गोचर का सबसे अच्छा इस्तेमाल यही है कि आप अनुशासन के साथ काम करें, गुस्से को काबू में रखें और अपनी हिम्मत को सही दिशा में लगाएं।

मेष राशि में मंगल गोचर का क्या महत्व है?

मंगल हिम्मत, एक्शन, ताकत, जोश, मुकाबला, जमीन और लीडरशिप का ग्रह है। मेष मंगल की अपनी राशि है, इसलिए यहां मंगल बहुत मजबूत हो जाता है। अस्त खत्म होने के बाद मंगल अपनी ताकत वापस पा लेता है और ज्यादा असरदार फल देता है। यह गोचर आत्मविश्वास, लड़ने का जज्बा और फटाफट काम करने की क्षमता बढ़ा सकता है। यह समय पहल करने, जरूरी काम आगे बढ़ाने, मुकाबले में जीत पाने और लीडरशिप दिखाने के लिए अच्छा है। लेकिन साथ ही गुस्सा, जल्दबाजी, अहंकार और बिना सोचे किए गए काम भी बढ़ सकते हैं। इसलिए इस दौरान बेवजह बहस, जल्दबाजी में फैसला और बिना सोचे कदम उठाने से बचना चाहिए।

मेष राशि में मंगल गोचर 2026: समय और असर

मंगल का संबंध हिम्मत, ताकत, जोश, जमीन-जायदाद, खून, मांसपेशियों, लीडरशिप, इंजीनियरिंग, सर्जरी, मुकाबला, आक्रामक स्वभाव और सही समय पर कदम उठाने की क्षमता से होता है।

मंगल का अस्त 2 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे खत्म होगा, और उसके बाद मंगल 11 मई 2026 को दोपहर 12:47 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह 21 जून 2026 को रात 12:07 बजे तक मेष राशि में रहेगा।

सीधी बात करें तो मेष राशि में मंगल का यह गोचर आत्मविश्वास, एक्शन, अपने दम पर मेहनत और आगे बढ़ने की इच्छा को बहुत मजबूत कर सकता है। इस समय लोग ज्यादा एनर्जेटिक, ज्यादा बोल्ड और जरूरी फैसले लेने के लिए तैयार महसूस कर सकते हैं। जो काम पहले अटका हुआ था, वह फिर से चल पड़ सकता है।

इस दौरान, हिम्मत बढ़ेगी, और लोगों में आगे निकलने, लीड करने और जीतने की चाह और मजबूत हो सकती है। यह समय खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा रह सकता है जो प्रशासन, खेल, डिफेंस, पुलिस, सर्जरी, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, बिजनेस, मशीनरी या ऐसे किसी काम से जुड़े हैं जहां तेज कदम और हिम्मत की जरूरत होती है।

यह गोचर रुके हुए काम पूरे करने, बड़े कदम उठाने और अपने हक के लिए खड़े होने में मदद कर सकता है। लेकिन साथ ही गुस्सा, बेचैनी, अहंकार और तुरंत रिएक्ट करने की आदत को काबू में रखना बहुत जरूरी होगा। कड़वी बात कहना, बिना सोचे रिस्क लेना, बेवजह लड़ पड़ना या अपनी बात जबरदस्ती मनवाना परेशानी खड़ी कर सकता है। इस गोचर का सबसे बड़ा सबक यही है कि ताकत का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए।

नोट: यह भविष्यवाणी आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अगर आपको अपनी चंद्र राशि नहीं पता, तो पहले उसे किसी ऑनलाइन चंद्र राशि कैलकुलेटर से देख लें।

अंग्रेजी मे पढ़े: Mars Transit in Aries 2026

मेष राशि में मंगल गोचर 2026: राशि अनुसार भविष्यवाणी और पाराशरी उपाय

मेष

मंगल आपके पहले भाव (लग्न भाव) में गोचर करेगा। इससे आपकी हिम्मत, आत्मविश्वास, ऊर्जा और लीडरशिप काफी बढ़ेगी। आपको कुछ नया शुरू करने, जिम्मेदारी लेने और जल्दी कदम उठाने का मन करेगा। इस समय लोग आपकी मौजूदगी को ज्यादा महसूस करेंगे। लेकिन गुस्सा, अधीरता और अहंकार भी बढ़ सकता है। अगर आप बहुत जल्दी रिएक्ट करेंगे, तो छोटी बात भी झगड़े में बदल सकती है। यह गोचर खुद को मजबूत बनाने, मुकाबले में आगे बढ़ने, लीडरशिप दिखाने और एक्शन वाले कामों के लिए अच्छा है। मंगल की सातवीं दृष्टि सातवें भाव (युवती भाव) पर पड़ेगी, जिससे शादी, पार्टनरशिप और लोगों से जुड़े मामलों पर असर आएगा। रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में टकराव, बहस या हावी होने की आदत बढ़ सकती है। लेकिन अगर समझदारी से संभाला जाए, तो पार्टनरशिप में ऊर्जा आएगी और जरूरी फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का जाप करें और जवाब देने से पहले गुस्से को शांत करें।

विस्तार से पढ़ें: मेष राशिफल 2026

वृषभ

मंगल आपके बारहवें भाव (व्यय भाव) में गोचर करेगा। इस दौरान खर्चे बढ़ सकते हैं और आपकी ऊर्जा यात्रा, सेहत, रिपेयर या निजी कामों में लग सकती है। नींद बिगड़ सकती है और अंदर ही अंदर तनाव बढ़ सकता है। आप बाहर से शांत दिखें, फिर भी भीतर बेचैनी बनी रह सकती है। यह गोचर विदेश से जुड़े काम, साधना, आपकी छुपी मेहनत और अकेले किए जाने वाले कामों के लिए अच्छा है। गुस्सा, फालतू खर्च और बेवजह तनाव से बचना जरूरी होगा। मंगल की सातवीं दृष्टि छठे भाव (रोग-रिपु-ऋण भाव) पर पड़ेगी, जिससे आप दुश्मनों पर जीत पा सकते हैं, कर्ज संभाल सकते हैं और काम की जगह मुकाबले में आगे रह सकते हैं। अगर आप अनुशासन बनाए रखें, तो यह दृष्टि बारहवें भाव (व्यय भाव) के नुकसान को काफी हद तक संभाल सकती है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और जल्दबाजी में खर्च या बहस से बचें।

विस्तार से पढ़ें: वृषभ राशिफल 2026

मिथुन

मंगल आपके ग्यारहवें भाव (लाभ भाव) में गोचर करेगा। इससे अच्छी कमाई, इच्छाओं की पूर्ति, दोस्तों, टीम और नेटवर्क से मदद मिलने के योग बनेंगे। आप अपने लक्ष्यों को लेकर ज्यादा गंभीर और जोश में रहेंगे। ग्रुप के साथ काम करने, बड़े लोगों से जुड़ने और हिम्मत वाले फैसलों से फायदा हो सकता है। लेकिन दोस्तों या बड़े भाई-बहनों के साथ अहंकार की टक्कर भी हो सकती है। अगर आप ग्रुप में ज्यादा आक्रामक हो गए, तो लाभ कम हो सकता है। मंगल की सातवीं दृष्टि पांचवें भाव (पुत्र भाव + पूर्व पुण्य भाव) पर पड़ेगी, जिससे प्रेम, रचनात्मकता, बुद्धि, संतान और निवेश वाले मामलों में हलचल बढ़ेगी। प्यार और निवेश में जोश और रिस्क लेने की आदत बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन बहुत जरूरी रहेगा।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल या गुड़ दान करें और लाभ के समय भी विनम्र बने रहें।

विस्तार से पढ़ें: मिथुन राशिफल 2026

कर्क

मंगल आपके दसवें भाव (कर्म भाव) में गोचर करेगा। जिससे राजयोग जैसी स्तिथि का निर्माण होता है। इससे करियर, कामकाज, पद, जिम्मेदारी और आपकी छवि पर मजबूत असर पड़ेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन प्रमोशन, लीडरशिप और प्रोफेशनल सफलता के मौके भी साथ आएंगे। यह समय करियर में आगे बढ़ने और मेहनत से खुद को साबित करने का है। लेकिन ऑफिस में तनाव, सीनियर्स के साथ अहंकार की टक्कर और अधीरता परेशानी दे सकती है। मंगल की सातवीं दृष्टि चौथे भाव (सुख भाव) पर पड़ेगी, जिससे घर का माहौल, पारिवारिक सुख और मन की शांति प्रभावित हो सकती है। अगर गुस्सा काबू में न रहे, तो घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी बातों में तनाव बढ़ सकता है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और काम की जगह गुस्से से बचें।

विस्तार से पढ़ें: कर्क राशिफल 2026

सिंह

मंगल आपके नौवें भाव (भाग्य भाव) में गोचर करेगा। इससे भाग्य, धर्म, मेहनत से मिलने वाला साथ और हिम्मत के दम पर आगे बढ़ने की ताकत बढ़ेगी। लंबी यात्रा, उच्च शिक्षा, आस्था और बड़ों का मार्गदर्शन इस समय खास रह सकता है। आप अपने विश्वास के साथ आगे बढ़ने और बड़े फैसले लेने में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। कानून, शिक्षा, यात्रा, प्रशासन और धार्मिक कामों से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। लेकिन अपनी राय पर अड़ जाना या बड़ों और गुरुओं का अनादर करना नुकसान दे सकता है। मंगल की सातवीं दृष्टि तीसरे भाव (पराक्रम भाव) पर पड़ेगी, जिससे हिम्मत, बातचीत, पहल और मुकाबले की भावना बढ़ेगी। लेखन, मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग और खुद के दम पर किए जाने वाले कामों में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर बोलचाल कड़ी हो गई तो भाई-बहनों से बहस भी हो सकती है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को लाल कपड़ा दान करें और बड़ों, गुरुजनों और पिता समान लोगों का सम्मान करें।

विस्तार से पढ़ें: सिंह राशिफल 2026

कन्या

मंगल आपके आठवें भाव ( अष्टम -दुष्टाना-आयु भाव) में गोचर करेगा। अपनी ही राशि में मजबूत होने के बाद भी यह गोचर जीवन में अचानक बदलाव, भीतर की बेचैनी और छुपे हुए तनाव को बढ़ा सकता है। कर्ज, टैक्स, विरासत, बीमा या साझा पैसों के मामले सामने आ सकते हैं। कामकाज में रिसर्च, जांच-पड़ताल, बीमा, टैक्स, ऑडिट, सर्जरी, गूढ़ विषय और भीतरी जिम्मेदारियों में फायदा हो सकता है। अचानक रोल बदलना या काम में बदलाव भी संभव है। यह समय भीतर से मजबूत बनने और गहरी समझ पाने का भी हो सकता है। लेकिन रिस्की कदम, अधीरता और ताकत दिखाने की कोशिश से बचना होगा। परिवार में खासकर ससुराल पक्ष के मामलों में संभलकर चलना होगा। सेहत में सूजन, बुखार, कट लगना, ऑपरेशन या तनाव से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मंगल की सातवीं दृष्टि दूसरे भाव (धन भाव) पर पड़ेगी, जिससे बोली, परिवार का मेल-जोल और जमा धन प्रभावित हो सकता है। कड़वी या जल्दबाजी वाली बात परिवार और पैसों दोनों में परेशानी ला सकती है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और पैसों व भावनाओं में जल्दबाजी से बचें।

विस्तार से पढ़ें: कन्या राशिफल 2026

तुला

मंगल आपके सातवें भाव (युवती भाव) में गोचर करेगा। यह समय शादी, प्रेम, बिजनेस पार्टनरशिप और लोगों से जुड़े मामलों में तेज असर डालेगा। रिश्ते ज्यादा एक्टिव, जोशीले और नतीजे देने वाले हो सकते हैं, लेकिन झगड़े, अहंकार और बहस भी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों, सलाह देने वालों, व्यापारी, वकील या पब्लिक डीलिंग वाले लोगों के लिए यह समय खास रहेगा। यह समय अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाने का नहीं है। अगर समझदारी से काम लिया जाए, तो साझेदारी और बड़े समझौते आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। पहले भाव (लगन भाव) पर मंगल की सातवीं दृष्टि पड़ेगी, जिससे आपकी छवि, सेहत, आत्मविश्वास और रिएक्शन पर सीधा असर आएगा। आत्मविश्वास तो बढ़ेगा, लेकिन चिड़चिड़ापन और अधीरता भी बढ़ सकती है। ऐसे में यह गोचर अच्छा होगा या तनाव देगा, यह काफी हद तक आपके अपने व्यवहार पर निर्भर करेगा।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और रिश्तों में धैर्य व बराबरी का भाव रखें।

विस्तार से पढ़ें: तुला राशिफल 2026

वृश्चिक

मंगल आपके छठे भाव (रोग-रिपु-ऋण भाव) में गोचर करेगा। यह गोचर रुकावटों को हराने, दुश्मनों पर जीत पाने, कर्ज कम करने और काम में अच्छा प्रदर्शन देने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आपकी हिम्मत, सहनशक्ति और लड़ने की ताकत बढ़ेगी। नौकरी, कानूनी मामले, प्रतियोगी परीक्षा, प्रशासन और मेहनत वाले कामों में अच्छा फल मिल सकता है। लेकिन अगर गुस्सा, ज्यादा काम का दबाव और तनाव नहीं संभाला, तो सेहत पर असर पड़ सकता है। मंगल की सातवीं दृष्टि बारहवें भाव (व्यय भाव) पर पड़ेगी, जिससे खर्च, नींद की दिक्कत, विदेश से जुड़े मामले और मन की बेचैनी बढ़ सकती है। हालांकि, सही तरीके से संभालने पर यही दृष्टि विदेश, अस्पताल या साधना से जुड़े कामों में मदद भी दे सकती है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल या गुड़ दान करें और अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।

विस्तार से पढ़ें: वृश्चिक राशिफल 2026

धनु

मंगल आपके पांचवें भाव (पुत्र भाव- पूर्व पुण्य भाव) में गोचर करेगा। इससे प्रेम, रचनात्मकता, संतान, पढ़ाई, बुद्धि, सोच और पुराने पुण्य से जुड़े फल एक्टिव हो सकते हैं। आपका दिमाग तेज और बोल्ड रहेगा, और आप अपनी बात ज्यादा आत्मविश्वास से रख पाएंगे। प्रेम संबंधों में जोश बढ़ेगा, लेकिन अधीरता या हावी होने की आदत तनाव ला सकती है। छात्रों में मुकाबले की भावना बढ़ सकती है और रचनात्मक या सलाह देने वाले कामों में लगे लोगों को फायदा मिल सकता है। लेकिन जल्दी मुनाफे के चक्कर में रिस्की निवेश से बचना होगा। मंगल की सातवीं दृष्टि ग्यारहवें भाव (लाभ भाव) पर पड़ेगी, जिससे समझदारी से काम लेने पर लाभ और इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपकी क्रिएटिव मेहनत का सीधा फायदा मिल सकता है और दोस्तों या नेटवर्क से मदद भी मिल सकती है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और प्रेम व निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें।

विस्तार से पढ़ें: धनु राशिफल 2026

मकर

मंगल आपके चौथे भाव (सुख भाव) में गोचर करेगा। इससे घर का सुख, मन की शांति, माता, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों पर असर पड़ सकता है। घर में बेचैनी, परिवार में चिड़चिड़ापन या घरेलू जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी, वाहन की खरीद या मरम्मत, घर की मरम्मत या माता से जुड़े कामों पर खर्च बढ़ सकता है। आपको ऐसा भी लग सकता है कि काम की जिम्मेदारियाँ आपकी शांति छीन रही हैं। सेहत में छाती, दिल के आसपास का हिस्सा, तनाव और ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना होगा। मंगल की सातवीं दृष्टि दसवें भाव (कर्म भाव) पर पड़ेगी, जिससे करियर और पद पर जोरदार असर आएगा। इससे प्रोफेशनल सफलता, प्रमोशन और लीडरशिप के मौके बन सकते हैं, लेकिन दबाव और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इसलिए महत्वाकांक्षा और मन की शांति के बीच संतुलन जरूरी होगा।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और घर में बहस से बचें।

विस्तार से पढ़ें: मकर राशिफल 2026

कुंभ

मंगल आपके तीसरे भाव (पराक्रम भाव) में गोचर करेगा। यह गोचर हिम्मत, बातचीत, पहल, अपने दम पर मेहनत, लेखन, मीडिया, सेल्स, छोटी यात्राओं और नए कामों के लिए अच्छा माना जाता है। आपको खुद आगे बढ़कर काम करने का मन होगा और अपनी मेहनत से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले, मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, लेखन, टेक्निकल काम या मुकाबले वाले क्षेत्र के लोगों के लिए यह समय बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत साफ दिखेगी और आप रणनीति व हिम्मत के दम पर विरोधियों पर विजय हासिल कर सकते हैं। बातचीत मजबूत और सीधी होगी, जो काम, प्रेजेंटेशन और बातचीत वाले मामलों में मदद करेगी। लेकिन कड़वी बोली या जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास भाई-बहनों, सहकर्मियों या पड़ोसियों से दिक्कत दे सकता है। मंगल की सातवीं दृष्टि नौवें भाव (भाग्य भाव) पर पड़ेगी, जिससे भाग्य, पढ़ाई, पिता, गुरु और लंबी यात्रा से जुड़े मामले एक्टिव होंगे। शिक्षा, अध्यात्म और करियर बढ़ाने वाले फैसलों में मदद मिलेगी, लेकिन अगर अहंकार बढ़ा तो बड़ों से विचारों का टकराव हो सकता है।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें और अपनी हिम्मत को सही और अनुशासित दिशा में लगाएं।

विस्तार से पढ़ें: कुंभ राशिफल 2026

मीन

मंगल आपके दूसरे भाव (धन भाव) में गोचर करेगा। यह गोचर आपकी बोली, पैसा, बचत, खान-पान और परिवार से जुड़े मामलों पर सीधा असर डालेगा। कमाई बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन खर्च और जल्दबाजी में लिए गए आर्थिक फैसले भी बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपकी बोली बहुत अहम रहेगी, क्योंकि गुस्से या कड़वे शब्द परिवार की शांति और रिश्तों को बिगाड़ सकते हैं। यह गोचर मेहनत और लीडरशिप के दम पर आर्थिक बढ़त दे सकता है, लेकिन बचत बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी होगा। मंगल की सातवीं दृष्टि आठवें भाव (अष्टम -दुष्टाना-आयु भाव) पर पड़ेगी, इसलिए अचानक खर्च, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और साझा पैसों के मामलों में संभलकर चलना होगा। सेहत में गला, मुंह, दांत और ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना होगा, खासकर जब तनाव या गुस्सा बढ़े।

पाराशरी उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान करें और बोलने या पैसा खर्च करने से पहले सोचें।

विस्तार से पढ़ें: मीन राशिफल 2026

विषय
विवरण
ग्रह
मंगल
गोचर राशि
मेष
गोचर तारीख और समय
मई 11, 2026, सोमवार — 12:47 PM
गोचर अवधि
मई 11, 2026, सोमवार — 12:47 PM से जून 21, 2026, रविवार — 12:07 AM
मुख्य जानकारी
मंगल का अस्त 2 मई 2026, शनिवार — सुबह 04:30 बजे खत्म होगा।

Frequently Asked Questions

मंगल अपनी ही राशि मेष में आ रहा है, इसलिए यहां वह बहुत मजबूत हो जाता है। ऊपर से मंगल का अस्त 2 मई 2026 को खत्म हो रहा है, जो इस गोचर से पहले है। इसी वजह से मंगल हिम्मत, एक्शन, आत्मविश्वास और लीडरशिप से जुड़े मामलों में ज्यादा ताकतवर फल देता है।

इस समय हिम्मत, पहल करने की ताकत, आत्मविश्वास, मुकाबले की भावना, लीडरशिप और आगे बढ़ने की चाह बढ़ सकती है। साथ ही गुस्सा, अहंकार, जल्दबाजी और बिना सोचे फैसले लेने की आदत भी बढ़ सकती है।

हां, यह गोचर करियर के लिए काफी अच्छा हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लीडरशिप, प्रशासन, पुलिस, सेना, खेल, इंजीनियरिंग, सर्जरी, निर्माण, मशीनरी और मुकाबले वाले क्षेत्रों में हैं। यह आत्मविश्वास, काम पूरा करने की ताकत और बड़े फैसले लेने में मदद करता है।

यह गोचर रिश्तों में जोश और साफ-साफ बोलने की आदत बढ़ा सकता है, लेकिन साथ ही बहस, अहंकार और अधीरता भी बढ़ा सकता है। अगर आप शांति से बात करें और समझदारी से पेश आएं, तो रिश्ते ठीक रहेंगे।

यह गोचर ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ा सकता है, लेकिन साथ ही ब्लड प्रेशर, चोट, कट, बुखार, सूजन, सिरदर्द, तनाव और हादसों का खतरा भी बढ़ा सकता है, अगर गुस्सा और जल्दबाजी काबू में न रहे।

बेवजह गुस्सा, जल्दबाजी में बोलना, तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना, रिस्की निवेश, लड़ाई-झगड़ा, अहंकार में फैसला लेना और बिना सोचे काम करना; इन सब से बचना चाहिए।

मंगल के उपाय मंगलवार को करना सबसे अच्छा माना जाता है। आप मंगल मंत्र का जाप कर सकते हैं, मसूर दाल, गुड़ या लाल कपड़ा दान कर सकते हैं और सुबह पूजा-पाठ कर सकते हैं। अगर आप अपनी कुंडली के हिसाब से सही उपाय जानना चाहते हैं, तो किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लें।